आवश्यक सामग्री – Ingredients for Kerala Porotta

  • मैदा – 1 कप
  • नमक – 1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • अजवायन – 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • घी – 2-3 टेबल स्पून

विधि – How to make Kerala Porotta

मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, नमक, अजवायन और 2 छोटी चम्मच घी मैदा में डालकर मिलाइये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथिये, आटे को 4 – 5 मिनट मसल मसल कर अच्छी तरह चिकना होने तक गूंथिये.

गुंथे आटे को 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.

20 मिनिट बाद आटे से 3 लोइयां बना लीजिये, एक लोई उठाइये और गोल करके चपटा कीजिये, सूखे मैदा की सहायता से एकदम पतला बेलिये, बेले गये परांठे के ऊपर एक चम्मच घी डालिये और घी को चारों ओर फैला दीजिये. परांठे को दिखाये गये तरीके से फोल्ड कर लीजिये. फोल्ड किये परांठे को रोल करके गोल लोई तैयार कर लीजिये.

लोई से 7-8 इंच के व्यास परांठा बेलिये, बेले गये परांठे को गरम तवे पर डालिये और दोनो ओर घी लगाकर अच्छे ब्राउन होने तक सेकिये. परांठे को उतार कर प्लेट पर नेपकिन पेपर बिछा कर या किसी प्याली के ऊपर रखिये. सारे परांठे इसी तरह से तैयार कर लीजिये.

केरला परांठे को तवे से उतार कर थाली में रखते समय दोनों हाथो से हल्का सा दबाव दीजिये, ताकि परांठे की परंते खिली खिली दिखाई दे.

कुरकुरे केरला लच्छा परांठे (Kerala lacha Paratha) चटनी अचार और अपने मनपसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.