आवश्यक सामग्री – Ingredients for Poha Chivada Namkeen
- पोहा या चिवड़ा (Rice Flakes) – 200 ग्राम ( 2 कप)
- मूंगफली के दाने – 200 ग्राम ( 1 कप)
- पका नारियल – 2-3 इंच लम्बा टुकड़ा (पतले पतले टुकड़े काट लीजिये)
- नमक – स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
- काली मिर्च – आधा छोटी चम्मच
- चाट मसाला – आधा छोटी चम्मच
- तेल – 100 ग्राम (आधा कप)
विधि – How to make Chivda Poha Namkeen
मोटा पोहा (Poha) बाजार से ले आइये, अच्छी तरह साफ कर लीजिये.
कड़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जितना पोहा (करीब आधा पोहा) डालिये, आग धीमी कर दीजिये और करछी से चलाते हुये पोहा को तलिये यह आकार में लगभग दुगना फूल जाता है लेकिन कलर सफेद ही रहे. तले पोहे निकाल कर छलनी डलिया में रखिये ताकि उससे अतिरिक्त तेल हट जाय. सारे पोहे तल कर निकाल लीजिये.
अब इसी ये नारियकल के टुकड़े डाल कर बिलकुल हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, बचे तेल में मूंगफली के दाने डालिये, धीमी आग पर ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, आग बन्द कर दीजिये, और काली मिर्च, नमक और चाट मसाला डाल दीजिये, और अच्छी तरह सारी चीजें मिला दीजिये, पोहा नमकीन तैयार है.
चिवड़ा नमकीन (Fried Poha Namkeen) एकदम ठंडी होने के बाद किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये और 2 महिने तक जब मन चाहे, खाइये.