आवश्यक सामग्री – Ingredients for Ram Ladu

  • मूंग दाल- ½ कप
  • चने की दाल- ¼ कप
  • हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुए)
  • नमक- ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • अदरक का टुकड़ा- ½ इंच (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • तेल- राम लड्डू तलने के लिए

विधि – How to make Ram Laddu

चने और मूंग की दाल को साफ कर लीजिये, धोइये और पीने के पानी में 5-6 घंटे के लिये भिगो दीजिये.  दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और बिना पानी डाले पीस लीजिये (दाल को एकदम बारीक मत पीसिये).

पिसी हुई दाल को किसी बर्तन में निकालिये और नमक डाल कर अच्छी तरह खूब फैट लीजिये, फैटी हुई दाल मे हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियां मिलाइये.

भारी तले की कढ़ाई या नानस्टिक कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.  थोड़ी सी दाल को हाथ से उठाइये, गोल आकार देते हुये गरम तेल में डालिये, एक एक करके 7-8 या जितने राम लड्डू कढ़ाई में आ जाय डाल दीजिये.  मध्यम और धीमी आग पर इन्हैं पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये.  तले हुये राम लड्डू प्लेट में निकाल लीजिये और अब फिर से इसी तरह हाथ से दाल उठाकर गरम तेल में डालिये और उन्हैं पहले की तरह तलिये.  इसी प्रकार सारी दाल के राम लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये.

मूली के तैयार लच्छे (4-5 मूली को कद्दूकस कर लीजिये, कद्दूकस की हुई मूली में कतरा हुया एक टेबल स्पून हरा धनियां मिला दीजिये )

हरे धनिये की हरी चटनी और मूली के लच्छे के साथ गरमा गरम राम लड्डू परोसिये और खाइये.

  • चार सदस्यों के लिये
  • समय – 45 मिनिट