आवश्यक सामग्री – Ingredients for Salted Puffed Rice
- मुरमुरा – 4 कप
- मूंगफली के दाने – 1 कप
- तेल – 4 टेबल स्पून
- करी पत्ता – 10-12
- हींग – 1 पिंच
- जीरा – 1 छोटी चम्मच
- नमक – 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
- काली मिर्च – 20 या 1/2 छोटी चम्मच पाउडर
- अमचूर पाउडर – ½ छोटी चम्मच
विधि – How to make Namkin Laiya Recipe
मूंगफली तलिए
मुरमुरा नमकीन बनाने की शुरूआत मूंगफली के दानों को तलने से कीजिए. दानों को तलने के लिए गैस जलाकर कड़ाही गरम कर लीजिए और इसमें तेल डाल दीजिए. तेल गरम होने पर कड़ाही में मूंगफली के दाने डाल दीजिए. इन्हें लगातार चलाते हुए हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिए. मूंगफली के दानों को भूनते समय आंच मध्यम ही रखिए.
मूंगफली के दानों के हल्के ब्राउन और भुनने की खुश्बू आते ही गैस बंद कर दीजिए और इन दानों को एक अलग प्लेट में निकाल लीजिए.
मसाले पीसिए
मसाले पीसने के लिए मिक्सर जार में जीरा, हींग, काली मिर्च, नमक और लाल मिर्च डाल दीजिए. सभी मसालों को एकदम बारीक पीस लीजिए .
मुरमुरा नमकीन भूनिए
कड़ाही में बचे हुए तेल में करी पत्ता डालकर भून लीजिए. फिर, आंच धीमी कर दीजिए और कड़ाही में मुरमुरा डाल दीजिए. मुरमुरे डालने के बाद, मसाला और मूंगफली के दानें भी डाल दीजिए. इन सभी सामग्री को लगातार चलाते हुए 2 से 3 मिनिट तक धीमी आंच पर भून लीजिए.
सभी चीजों के अच्छे से मिलने पर गैस बंद कर दीजिए. गैस बंद करने के बाद, नमकीन मुरमुरे को लगातार चलाते रहिए, ताकि मुरमुरे गरम कड़ाही में जले नहीं. इसके बाद, नमकीन को प्याले में निकाल लीजिए. मुरमुरा नमकीन बनकर तैयार है.
करारी करारी मुरमुरा नमकीन को 3 से 4 घंटे पूरी तरह ठंडे होने के बाद, किसी भी कन्टेनर में भरकर रख दीजिए और 2 महीने तक मज़े से खाइए.