आवश्यक सामग्री – Ingredients for Batata Wada Chat

  • बटाटा बड़ा – 4 (बना लीजिये)
  • दही – छोटी एक कटोरी
  • अनार दाने – छोटी एक कटोरी
  • नमकीन सेव – छोटी एक कटोरी
  • चाट मसाला – स्वादानुसार

विधि – How to Make Batata Wada

बटाटा बड़ा हमने तैयार कर लिये हैं

एक बटाटा बड़ा को प्लेट में रखिये और इसको बीच से चम्मच से दबा कर गड्डा बनाइये, उसमें नमकीन सेव और अनार दाने भर लीजिये.  बटाटा बड़ा के ऊपर दही, मीठी चटनी और हरी चटनी कुछ इस तरह डालिये कि वह सुन्दर दिखे, बटाटा बड़ा चाट के ऊपर, जितना चटपटा आप खाना चाहें, उतना चाट मसाला डालिये, थोड़ा सा हरे धनिये के कतरे हुये पत्ते डाल कर, बटाटा बड़ा चाट को सजाइये.  लीजिये आपके लिये बटाटा बड़ा से बटाटा बड़ा चाट तैयार है.

अब आप इस चटपटी चाट को बड़े प्यार से स्वाद लेते हुये खाइये, और  बताना न भूलिये कि बटाटा बड़ा चाट आपको कैसी लगी.
चार लोंगों के लिये
समय – 30 मिनिट