आवश्यक सामग्री – Ingredients for Aloo singhada Dahi Vada
- आलू – 2 (उबले हुए)
- सिघाड़े या कूटू का आटा – 3 से 4 टेबल स्पून
- सेंधा नमक – 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- काली मिर्च पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
- बड़ी इलायची – 1 (कुटी हुई)
- भुना जीरा पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- हरा धनिया – एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- दही – 2 कप (फैंटा हुआ)
- तेल – दही वड़े तलने के लिये
विधि – How to Make Aloo singhada Dahi Vada
आलू को छीलकर अच्छे तरह से मैश कर लीजिए.
इनमें आधा सेंधा नमक, काली मिर्च, बड़ी इलाइची, हरा धनिया और कूटू का आटा डाल दीजिए. इन्हें अच्छी तरह मसलमसल कर मिला लीजिए.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.
मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण उठाकर, गोल करके चपटा कीजिये और वड़े का आकार दे दीजिये. इस वड़े को कढाई में डाल दीजिये और एक बार में 4-5 वड़े आ जाएं उतने बनाकर कढ़ाई में डाल दीजिये. बड़ों को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये.
सेंकने के बाद बड़ों को कढ़ाई से निकाल लीजिए. बचे हुए वड़े भी इसी तरह तलकर बना लीजिए. तैयार वड़ों को दही में डालकर 5 मिनिट तक डुबाकर रखिए.
फलाहारी दही बड़ा (Aloo singhada Dahi Vada) तैयार है. फलाहारी दही बड़ों को प्याले में लगा लीजिये. थोड़ा सा सेंधा नमक, हरा धनियां और भुना हुआ जीरा ऊपर से डालकर सजाइये. स्वादिष्ट फलाहारी दही बड़े अपने ब्रत के खाने के समय परोसिये और खाइये.
आप सूखे दही बड़े भी खाने में स्वादिष्ट लगते हैं, तो जितने आपको सूखे दही बड़े खाने हों, उतने दही बड़े सूखे रख लीजिये और जितने दही में डुबाने हों दही में डुबा लीजिये.
सुझाव
- आलू को मैश करने की बजाय कद्दूकस भी कर सकते हैं.
- मिश्रण गीला है, हाथ से चिपक रहा है तब एक साफ रूमाल या कपड़ा पानी में भिगो लीजिये. भीगे कपड़े को कटोरी के ऊपर पर लगायें और कपड़े को पीछे से पकड़ कर रखें. आलू के आटे से थोड़ा सा आटा लेकर गोला बनायें. भीगे कपड़े के ऊपर रखकर पानी के सहारे, दाल के दही बड़े जैसे बनाये जाते है