आवश्यक सामग्री – Ingredients for Papri Chaat Recipe

पापड़ी के लिए

  • मैदा- 1 कप
  • तेल- 3 टेबल स्पून
  • जीरा- ¼ छोटी चम्मच
  • नमक- ¼ छोटी चम्मच
  • तेल- तलने के लिए
  • मूंग की दाल- ½ कप (पकौड़ियों के लिए)

चाट बनाने के लिए

  • ताजा दही- 1 कप
  • काला नमक- ¼ छोटी चम्मच
  • चीनी- 1 छोटी चम्मच
  • मीठी चटनी
  • हरे धनिये की चटनी
  • अनारदाने
  • नमक
  • भुना जीरा
  • चाट मसाला
  • लाल मिर्च पाउडर

विधि – How to make Dahi Papdi Chaat

दाल को 2 घंटे पानी में भिगो दीजिए. फिर, इसमें से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए और इसे हल्का दरदरा पीस लीजिए.

सख्त मैदा गूंथिए
बड़े प्याले में मैदा लीजिए. इसमें नमक, जीरा और तेल डालकर मिक्स कर लीजिए. फिर, इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूरी जैसा सख्त आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए. इतना आटा गूंथने में ¼ कप से भी कम पानी लगता है. गुंथे आटे को ढककर 15 से 20 मिनिट के लिए रख दीजिए.

पकौड़ियां बनाइए
पिसी हुई मूंगदाल को 3 से 4 मिनिट तक लगातार अच्छे से फैंट लीजिए ताकि यह अच्छे से फूल जाए. साथ ही, पकौड़ियां तलने के लिए कढ़ाही में तेल गरम करने रख दीजिए. तेल गरम होते ही, हाथ से ही गोल-गोल पकौड़ियां तोड़कर कढ़ाही में तलने डाल दीजिए. पकौड़ियों के गोल्डन ब्राउन होने के बाद, इन्हें निकाल लीजिए. बाकी पकौड़ियां भी इसी तरह तल लीजिए.

पकौड़ियां पानी में भिगोएं
एक प्याली में 3 कप पानी लीजिए और इसमें 1 छोटी चम्मच नमक डालकर मिला दीजिए. इस पानी में तली हुई पकौड़ियां डाल दीजिए और 15 से 20 मिनिट तक पानी में ही भिगोए रखिए ताकि ये फूल जाएं.