आवश्यक सामग्री – Ingredients for Rice Pakoda

  • बचे हुए/ पके चावल- 1.5 कप
  • बेसन- 1 कप
  • हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • नमक- ¾ चम्मच या स्वादानुसार
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
  • तेल- पकौड़े तलने के लिए

विधि – How to make Rice Pakoda

बेसन में पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक मिला लीजिए. बेसन में 1/4 चम्मच नमक, थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से फैंट लीजिए. इस घोल को 5 मिनिट के लिए रख दीजिए. 

चावल में नमक, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए. 

मिश्रण से एक नींबू के बराबर मिश्रण निकालिये, हाथ से दबाकर गोले बनाकर चपटा कर लीजिये, गोल या ओवल कैसा भी जैसा आप चाहें बना कर सारे गोले बनाकर रख लीजिये.

कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल में घोल की एक बूंद डालकर चैक कर लीजिए कि तेल गरम हुआ या नही. तेल पर्याप्त गरम है तो यह तुरंत सिककर ऊपर आ जाएगी. 

एक चावल का गोल उठाइये और बेसन लपेटकर गरम तेल में डालिये, इसी तरह 4-5 चावल के गोले बेसन लपेटकर एक साथ डालिये और चावल के पकोड़े पलट-पलट कर अच्छे ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये पकोड़े प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाकर रखिये.

चावल के पकोड़े (Rice Magoda) दूसरी तरीके से बनाइये

बचे हुए चावल को घोल में डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए. गरम तेल में जितने पकोड़े एक बार में तले जा सकें उतने पकोड़े डाल दीजिए और पकोड़ों को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये पकोड़े प्लेट में नेपकिन पेपर बिछा कर रखिये और सारे पकोड़े इसी तरह तल कर बना लीजिये.

चावल के गरमागरम पकोड़े हरे धनिये की चटनी, चिल्ली सास या टमाटर सास के साथ परोसिये और खाइये.