आवश्यक सामग्री – Ingredients for Shreekand Recipe
- ताजा दही – 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- पाउडर चीनी – 50 ग्राम (1/4 कप)
- केसर के धागे – 8 से 10
- दूध – 2 टेबल स्पून
- छोटी इलायची – 2
- पिस्ते- 6 से 7
- बादाम – 4
विधि – How to make Shreekand Recipe
ताजा दही को मलमल या पतले साफ कपड़े में बांध कर 2 घंटे के लिये लटका दीजिये, हाथ से दबा कर दही से सारा पानी निकल दीजिये.
2 घंटे के बाद, कपड़े में गाढ़ा दही रह जाएगा. कपड़े को थोड़ा सा और दबा दीजिए ताकि पानी रह गया हो तो वो भी अच्छे से निकल जाए. इसके बाद, दही को प्याले में डाल लीजिए.
केसर के धागे दूध में डालकर रख दीजिये, 5 से 10 मिनिट में केसर दूध में घुल जाएगा.
इसी बीच, बादाम और पिस्तों को पतले टुकड़ों में काट लीजिए. इलायची को भी कूटकर पाउडर बना लीजिए.
दही को थोड़ा सा फैंट लीजिए और इसमें पाउडर चीनी और इलाइची डाल कर मिला दीजिये.
मिश्रण में केसर का दूध डाल कर अच्छी तरह मिलाइए. आधे कतरे हुये बादाम और पिस्ते डाल कर मिला दीजिये, आधे बचा लीजिये जो श्रीखंड को सजाने के काम आयेगे. सारी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
श्रीखन्ड बन गया है, श्रीखन्ड को छोटे प्याले में निकाल कर बचे हुये बादाम पिस्ते डालकर सजाइये. श्रीखन्ड के प्याले को फ्रिज में रख दीजिये, दो घंटे बाद प्याले को फ्रिज से निकालिये और ठंडा ठंडा श्रीखन्ड परोसिये और खाइये.