आवश्यक सामग्री – Ingredients for Nariyal Pag
- सूखा नारियल- 150 ग्राम
- चीनी- 250 ग्राम
विधि – How to make Nariyal Pag
नारियल को कद्दूकस कर लीजिये.
चाशनी तैयार कीजिए
कढ़ाही में चीनी और 1/2 कप डालकर गरम करने रखिये, चीनी घुलने तक चाशनी को पकाएं, चाशनी को और 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये और फिर चाशनी को चैक कीजिये, चाशनी की एक बूंद प्लेट में टपकाकर चाशनी को अंगूठे और उंगलियों के बीच चिपकाने पर 3 तार बनने चाहिये और आप महसूस करें कि चाशनी ठंडी होने पर जम जायेगी, अगर चाशनी जमने वाली हो गई है, गैस बन्द कर दीजिये.
कद्दूकस किये हुये नारियल को चाशनी में डालिये और चमचे से चलाकर मिला दीजिये और तब तक लगातार मिलाते रहिए जब तक कि चाशनी का तापमान ठंडा ना हो जाए.
एक थाली को घी लगाकर चिकना कीजिये. नारियल और चाशनी के मिश्रण को थाली में डालकर एक जैसा फैला दीजिये. इसे ठंडा करने के लिये रख दीजिये. आधे घंटे बाद, ठंडा होने पर यह पाग जम जायेगा.
पाग के जमने पर प्लेट की निचली सतह को धीमी आंच पर हल्का सा गरम कीजिए. इसके ऊपर दूसरी प्लेट रखकर हाथ से थपथपाकर प्लेट में पाग निकाल लीजिए. आप इसे चाकू की सहायता से मनचाहे टुकड़ों में काटकर एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 1 महीने तक जब भी आपका मीठा खाने का मन करे तब निकालिये और खाइये.