आवश्यक सामग्री – Ingredients for Semolina modak with Condensed milk
- सूजी – ½ कप (100 ग्राम)
- दूध – 1 कप
- कंडेंस्ड मिल्क – ½ कप
- घी – 2 टेबल स्पून
- बादाम -10-12 (बारीक कटे हुए)
- पिस्ते – 10-12 (बारीक कटे हुए)
- इलायची – 6-7 (पाउडर)
- चीनी पाउडर – 1 टेबल स्पून
- केसर के धागे – 20-25
विधि – How to make Instant Rava Modak
सूजी को भून लीजिए. इसके लिए पैन को गैस पर रख कर गरम कीजिए. पैन में घी और सूजी डाल दीजिए. सूजी को लगातार चलाते हुए मीडियम आंच पर भून लीजिए.
केसर में 2 चम्मच दूध डाल कर रख दीजिए ताकि केसर अपना रंग छोड़ सके.
सूजी के 8-9 मिनिट भुन जाने पर सूजी में थोड़ा-थोडा़ करते हुए दूध डालते जाएं और सूजी को चलाते रहें. इसके बाद, इसमें केसर वाला दूध भी डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए. कंडेंस्ड मिल्क भी सूजी में डाल कर अच्छे से चलाते हुए पकाएं.
सूजी के मिश्रण को अच्छा गाढा़ हो जाने तक पका लीजिए. सूजी के अच्छे से गाढा़ हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए और मिश्रण के डोह को प्लेट में निकाल लीजिए. डोह को हल्का सा ठंडा होने दीजिए.
इसी बीच, स्टफिंग बना कर तैयार कर लीजिए.
पैन को गैस पर रख कर गरम कर लीजिए. पैन में बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे पिस्ते डाल कर ½ मिनिट हल्का सा भून लीजिए. ड्राय फ्रूटस भुन जाने पर गैस बंद कर दीजिए और इसमें इलायची पाउडर, चीनी पाउडर, और थोड़ा सा सूजी का मिश्रण भी डाल कर मिक्स कर लीजिए. स्टफिंग बनकर तैयार है.
मोदक तैयार कीजिए
सूजी के मिश्रण को चम्मच की सहायता से थोडा़ पलट लीजिए. मोदक बनाने के लिए सांचा लीजिए और इस सांचे में थोडा़ सा सूजी का मिश्रण डालिए और मिश्रण के बीच में थोडी़ सी जगह बनाकर उसमें थोड़ी सी स्टफिंग भर दीजिए.
फिर स्टफिंग पर थोड़ा सूजी का मिश्रण रख कर इसे अच्छे से बंद कर दीजिए. सांचे को खोलिए, आपका मोदक बनकर तैयार है, इसे प्लेट में रख दीजिए. इसी तरह सांचे में सूजी और स्टफिंग भर कर सारे मोदक बना कर तैयार कर लीजिए.
सूजी के स्वादिष्ट मोदक बनकर तैयार हैं. मोदकों को 3-4 घंटे हवा में रहने दीजिए ये खुश्क होकर तैयार हो जाएंगे. इसके बाद इन्हें किसी कंटेनर में भर कर फ्रिज में रख दीजिए और 1 सप्ताह तक जब आपका मन करें इन्हें खाइये.
सुझाव
- सूजी को लगातार चलाते हुए हल्का सा उसके रंग में बदलाव आने तक ही भूनें.