आवश्यक सामग्री – Ingredients for Milk Powder Modak Recipe

  • मिल्क पाउडर – 1 कप (110 ग्राम) 
  • क्रीम – 1/4 कप 
  • मक्खन – 2 टेबल स्पून 
  • पाउडर चीनी – 1/3 कप (50-60 ग्राम) 
  • इलायची – 5-6 
  • दूध – 1/2 कप

विधि – How to make Mawa Modak

पैन में मक्खन डालकर पिघला लीजिए. गैस एकदम धीमी रखिये. मक्खन पिघलने के बाद, क्रीम डाल दीजिये और इसे अच्छी तरह से मिक्स होने तक पकाएं.

फिर इसमें दूध डाल दीजिए तथा मक्खन, क्रीम और दूध को अच्छी तरह से लगातार चलाते हुए एकसार होने तक मिक्स कीजिए. दूध के अच्छे से क्रीम में मिक्स हो जाने पर इसमें थोडा़-थोडा़ मिल्क पाउडर डालते हुए मिलाते जाइये. इसे लगातार चलाते हुये अच्छी तरह से मैश करते हुए गाढा़ और चिकना होने तक पकाना है ताकि इसमें किसी प्रकार की गुठलियां न रह पाएं.

मिश्रण के मावा जैसा बनने के बाद गैस बंद कर दीजिए. इसे किसी प्याले में निकाल लीजिए ताकि ये जल्दी से ठंडा हो जाए. इलायची को कूट कर पाउडर बना लीजिए और मावा में डालकर मिक्स कर लीजिए. मावा के हल्का ठंडा होने पर इसमें पाउडर चीनी डालकर मिक्स कर दीजिए. मोदक बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.

मोदक बनाने के लिए सांचा ले लीजिए. इसमें पाउडर चीनी डालकर कोटिंग कर दीजिए. इसके बाद थोडा़ सा मिश्रण डालिए ओर सांचे को बंद कर दीजिए तथा अतिरिक्त मावा हटा करके मोदक को सांचे से निकाल कर प्लेट में रख दीजिए. इसी तरह से सारे मोदक सांचे में भर कर तैयार करते जाएं.

स्वाद में लाज़वाब मावा मोदक बनकर तैयार हैं. इन्हें फ्रिज में रख दीजिए और उसके बाद सर्व कीजिए.