आवश्यक सामग्री – Ingredients for Sooji-Khoya Ladoo

  • सूजी (रवा ) – 1 कप
  • बूरा ( तगार ) – 1 कप
  • मावा – 1 कप
  • घी – 1/2 कप
  • काजू – 15-20
  • इलायची – 4

विधि – How to make Sooji-Khoya Ladoo

सूजी के लड्डू बनाने के लिए पैन गरम कीजिए और इसमें आधे से ज्यादा घी डाल दीजिए. घी के पिघलने पर सूजी डालकर इसे लगातार चलाते हुए मीडियम आग पर हल्का ब्राउन होने तक भूनिये.

भूनी हुई सूजी को किसी भी प्लेट में निकालिये और ठंडा होने दीजिये.

मावा को कढ़ाई में डालिये. इसे भी लगातार चलाते हुए धीमी आग पर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. मावा को भी सूजी वाली प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दीजिये.

एक काजू के 5 से 6 टुकड़े करते हुये काटकर सूजी-मावा में मिला दीजिए. साथ ही इसमें तगार और इलायची पाउडर डालकर सभी को अच्छी तरह मिलाइये. लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.

मिश्रण से एक मुठ्ठी भरकर निकालिये और दोनो हाथों से दबाकर उसे गोल आकार दीजिये. आप अपनी पसंद से छोटे या बड़े साइज के लड्डू बना सकते हैं. तैयार लड्डू को प्लेट में रखते जाइए.

सूजी मावा के लड्डू तैयार हैं. अब आप उन्हें अभी खाइये और बचे हुये लड्डू एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिये, 15 दिन तक कभी भी लड्डू कन्टेनर से निकालिये और खाइये.

सुझाव

  • मावा को हम ब्राउन भूनते हैं, लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं और अधिक दिन तक रखे जा सकते हैं.
  • सूजी और मावा को लगातार चलाते हुए भूनें ताकि यह जले ना. मावा को धीमी गैस पर भूनें.
  • एकदम गरम मावा में बूरा ना मिलाएं वरना मिश्रण पतला हो सकता है.  मावा और सूजी के हल्के ठंडे होने पर बूरा मिक्स करें.
  • लड्डू को हल्के गरम मिश्रण के रहते ही बना लीजिए. अगर मिश्रण ज्यादा ठंडा हो जाता है, तो लड्डू बनते नही हैं, बिखरने लगते हैं. अगर लड्डू बिखर रहे हैं, तो थोड़ा सा घी पिघलाकर मिश्रण में डाल लीजिए.