आवश्यक सामग्री – Ingredients for Coconut Laddu

  • नारियल- 2 कप (200 ग्राम) (कद्दूकस किया हुआ)
  • पाउडर चीनी/ बूरा- 1.5 कप
  • मावा- 1 कप
  • काजू और बादाम- ½ कप
  • चिरौंजी- 1 टेबल स्पून
  • इलायची- 5 से 6 (कुटी हुई)

विधि – How to make Coconut Laddu

काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.

कढ़ाही गरम करके इसमें मावा को क्रम्बल करके डाल दीजिए. मावा को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. इसके बाद मावा को हल्का ठंडा होने दीजिए.

 

भुना मावा जब कम गरम रह जाय तब इसमें बूरा डालकर अच्छे से मिला लीजिए. इसके बाद थोड़ा सा नारियल छोड़कर सारा कद्दूकस किया हुआ नारियल, बादाम, काजू, चिरौंजी और इलायची पाउडर डाल दीजिए. मिश्रण को अच्छी तरह मिलाइये.

थोड़ा थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर दबाकर गोल गोल लड्डू बनाकर, नारियल के चूरा में लपेट कर थाली में लगा लीजिये. सारे मिश्रण से एक ही आकार के लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये.
नारियल के लड्डू तैयार हैं. नारियल के लड्डू लड्डू आप एअर टाइट कन्टेनर में रखकर 10-12 दिन तक खा सकते हैं.

सुझाव

  • मिश्रण को ठंडा ना होने दें. हल्के गरम मिश्रण से ही लड्डू बना लें वरना ये बिखरने लगता है.
  • बाजार में कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल भी मिल जाता है लेकिन बाजार मिलने वाला कद्दूकस किया हुआ नारियल फुसफुसा होता है और उनसे बने हुये लड्डुओं में नारियल के लड्डू का पारंपरिक स्वाद नहीं मिलता इसलिये नारियल को घर पर ही कद्दूकस करें या फूड प्रोसेसर से चूरा बना लें.