आवश्यक सामग्री –
- चावल – 100 ग्राम (आधा कप)
- दूध – 1 लीटर फुल क्रीम
- केसर – 20 -25 टुकड़े
- पिस्ते – 10-12 (बारीक कतर लीजिये)
- काजू – 10 – 12 (छोटे टुकड़ों में काट लीजिये)
- चीनी – 75 ग्राम (1/2 कप से थोड़ी कम)
- छोटी इलाइची – 3-4 (छील कर बारीक कूट लीजिये)
विधि –
चावल साफ करके, धोइये और आधा घन्टे के लिये पानी में भिगो दीजिये. अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और हल्का मोटा पीस लीजिये.
किसी भारी तले के बर्तन में दूध को गरम करने के लिये गैस फ्लेम पर रखिये, दूध में उबाल आने के बाद पिसे हुये चावल डालिये और फिर से उबाल आने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये.
धीमी गैस पर चावलों के पकने तक और फिरनी के गाड़े होने तक पकाइये, प्रत्येक 2 मिनिट में फिरनी को चमचे से चलाते रहिये ( चावल तले में लगने नहीं चाहिये).
चीनी, काजू के टुकड़े डालिये और केसर को थोड़े से दूध में घोल कर डाल दीजिये. चीनी के घुलने तक फिरनी को पकाइये. फिरनी (Phirni) बन चुकी है. आग बन्द कर दीजिये. इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
फिरनी को प्याले में निकालिये और बारीक कतरे हुये पिस्ते डाल कर सजाइये या फिरनी को छोटे छोटे कांच की प्यालियों में डालिये और कतरे हुये पिस्ते से सजाइये. इन फिरनी भरी प्यालियों को ठंडा होने के लिये फ्रिज में रख दीजिये. खाना खाने के बाद ठंडी स्वादिष्ट फिरनी(Kesar Pista Phirni) परोसिये और खाइये.
बादाम फिरनी – How to make Badam Phirni
12 बादाम पीस कर फिरनी में बनाते समय मिला दीजिये और चार बादाम को पतला पतला काट कर ऊपर से डाल दीजिये.
बादाम फिरनी और बादामी फिरनी (Badami Phirni) में फर्क यह है कि बादाम फिरनी में फिरनी बनने के बादा बादाम कतर कर डाले जाते हैं जबकि बादामी फिरनी (Badami Phirni) में बादाम भिगोकर छीलकर पीस कर फिरनी बनाते समय मिला दिये जाते हैं
गुलाब फिरनी – How to make Gulab Phirni
इसमें गुलकन्द (Gulkand) यानी गुलाब के फूलों का जैम मिलाईये और छोटे प्याले में डालकर ऊपर से दो बूंद गुलाब जल डालकर ठंडा करने रख दीजिये.
अंगूर फिरनी – How to Make Grapes Phirni
अंगूर फिरनी के लिये जब फिरनी बन जाये तो अंगूर की जैली मिलाईये, ठंडा कीजिये और परोस दीजिये.
अखरोट फिरनी – How to make Walnut Phirni
अखरोट फिरनी के लिये, थोड़े से अखरोट का पेस्ट बनाकर फिरनी में पकते समय डाल दीजिये, ऊपर से सजाने के लिये अखरोट के टुकड़े डाल दीजिये. इस तरह बदल बदल कर अनेको तरह से ये फिरनी बनाकर खाइये.