आवश्यक सामग्री –

मिल्क पाउडर – 1 कप (135 ग्राम)
नारियल चूरा – 1 कप (80 ग्राम)
चीनी पाउडर – ¾ कप (125 ग्राम)
दूध – ¾ कप
इलायची – 6-7
पिस्ते-10-12
मक्खन – 1/4 कप (55 ग्राम) (बिना नमक वाला)

विधि –

प्रत्येक पिस्ते को पतले-पतले टुकड़ों में काट लीजिए. इलायची को छीलकर कूटकर बारीक पाउडर बना लीजिए.

पैन में मक्खन डालकर पिघला लीजिए. मक्खन पिघलने पर दूध डालिये और गैस धीमी करके इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए. इसके बाद, इसमें धीरे-धीरे मिल्क पाउडर डालिये और लगातार चलाते हुए मिक्स कीजिये. मिश्रण को गुठलियां स‌माप्त होने तक फेंट लीजिए. मिल्क पाउडर और दूध का मिश्रण नरम हो गया है. इसमें चीनी पाउडर डालकर इसे मसलते हुये पकाएं ताकि इस‌की कंसिसटेन्सी गाढ़ी हो जाए. मिश्रण के गाढ़ा होने पर इसमें नारियल का चूरा और इलायची पाउडर डाल दीजिए. सारी चीजों अच्छे स‌े मिक्स‌ करते हुए और लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं.. गैस को धीमा कर दीजिए.मिश्रण के गाढा़ और चिकना होने पर. बरफी के लिए मिश्रण बनकर तैयार हैं. गैस‌ बंद कर दीजिए.

 

बर्फी बनाने के लिए प्लेट में चारों तरफ घी लगाकर चिकना कर लीजिए. मिश्रण को घी लगी प्लेट में निकाल लीजिए और चम्मच स‌े चारों ओर एक स‌ा फैला दीजिए. इसके ऊपर कटे हुये पिस्ते डालकर चम्मच से दबा दीजिए. बर्फी को 1 घंटे के लिए स‌ैट होने के लिए फ्रिज में रख दीजिए.बाद में, प्लेट को फ्रिज स‌े बाहर निकाल लीजिए. बर्फी स‌ैट होकर तैयार है. बर्फी को चाकू की मदद स‌े चौकोर या अपने मनपसंद आकार के टुकड़ों में काट लीजिए. बर्फी की प्लेट को गैस पर रखकर हल्का स‌ा गरम कर लीजिए, ताकि बर्फी आसानी से प्लेट से निकल आए. बर्फी के टुकड़ों को प्लेट में निकाल कर रख लीजिए.

मिल्क पाउडर नारियल बर्फी बनकर तैयार है. बर्फी को आप फ्रिज में रख कर 1 सप्ताह तक खा स‌कते हैं. नारियल की बर्फी को आप व्रत में भी बना स‌कते हैं.

स‌ुझाव

आप चाहे तो दूध में मिल्क पाउडर मिलाते समय गैस‌ कर दें और इनके मिक्स होने के बाद अॉन कर लें.