आवश्यक सामग्री – Ingredients for Chocolate and Coconut Truffles
- चॉकलेट व्हाइट कम्पाउन्ड – 200 ग्राम
- सूखा नारियल पाउडर – 50 ग्राम
- क्रीम – 2 टेबल स्पून
- मक्खन – 2 टेबल स्पून
विधि – how to make Chocolate and Coconut balls
चॉकलेट को बारीक काट कर माइक्रोवेव सेफ प्याले में निकाल लीजिए. चॉकलेट को 30 सैंकड के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए, प्याले को बाहर निकाले और चॉकलेट को अच्छे से चलाएं. अब चॉकलेट को फिर से 30 सैंकड के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए.
चॉकलेट को बाहर निकालें और इसे चलायें, थोड़ी देर तक चलाते रहें, चॉकलेट पूरी तरह मेल्ट नही हुई हो तो आप इसे 10 सेकिन्ड के लिए और माइक्रोवेव कर सकते हैं. चॉकलेट मेल्ट होकर तैयार है.
अब मक्खन को माइक्रोवेव में मेल्ट करके ले लीजिए. मक्खन को क्रीम में डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए. अब इस मिश्रण को चॉकलेट में डालकर मिलाए, मिश्रण गाढ़ा होने लगता है. अब नारियल पाउडर डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलने तक मिलायें. लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.
हाथों में थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर दबा-दबाकर गोल लड्डू बनाकर, नारियल के पाउडर में लपेटते हुए प्लेट में रखते जाइए. और इसी तरह सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिए.
सुझाव
चॉकलेट को लम्बे समय तक माइक्रोवेव नहीं करना चाहिए इसे पहले 30-40 सेकिन्ड और फिर 30 सेकिन्ड एक बार में बहुत ही कम समय देते हुये मेल्ट कीजिए. चॉकलेट को अगर 2 मिनिट लगातार माइक्रोवेव किया जाय तब चॉकलेट जल कर हार्ड हो सकती है, और फिर मेल्ट नहीं होगी.
अगर मिश्रण पतला लग रहा हो तो इसे 2-3 मिनिट के लिए फ्रिजर में रख दीजिए, मिश्रण गाढ़ा होने पर लड्डू बना लीजिये.
- 20 – 22 लड्डू बनाने के लिये
- समय 20 मिनिट