बच्चों और यंग जनरेशन की खास पसंद चॉकलेट से मोल्डेड चॉकलेट कैन्डी (Molded Chocolate Candy) हम बना चुके हैं आज हम ड्राय फ्रूट से भरी स्वादिष्ट चॉकलेट क्लस्टर्स (Chocolate Clusters) बनायेंगे. चॉकलेट क्लस्टर्स को बहुत सारी चीजों से बनाया जा सकता है, अपने पसन्द के अनुसार कोई भी ड्राई फ्रूट, रोस्टेड मूंगफली के दाने, रोस्टेड चने, कार्न फ्लेक्स, पाप कार्न किसी से भी कलस्टर्ड चॉकलेट बना सकते हैं.
चॉकलेट क्लस्टर्स के स्वाद में थोड़ा अधिक मीठा करने के लिये हम डार्क कम्पाउंड (डार्क चॉकलेट) में व्हाइट कम्पाउन्ड (व्हाइट चॉकलेट) को मिलाकर बनायेंगे जिससे इनका स्वाद और भी अच्छा बनेगा.

आवश्यक सामग्री –
डार्क कम्पाउन्ड – 250 ग्राम बारीक टुकड़े की हुई
व्हाइट कम्पाउन्ड – 125 ग्राम बारीक टुकड़े की हुई
वनीला एसेन्स – आधा छोटी चम्मच
अखरोट – आधा कप छोटे छोटे टुकड़े में कटे हुये
बादाम – आधा कप
काजू – आधा कप
मूंगफली के रोस्टेड छिले दाने – आधा कप

 

विधि –
सबसे पहले ड्राई फ्रूट को हल्का सा रोस्ट कर लीजिये, बादाम को पैन में डालिये और मीडियम आग पर 2 मिनिट तक लगातार चलाते हुये रोस्ट कर लीजिये, इसी प्रकार काजू और अखरोट को भी अलग अलग रोस्ट करके निकाल लीजिये.

चॉकलेट को मेल्ट करने के लिये, माइक्रोवेव सेफ प्याले में आधा डार्क कम्पाउन्ड और उससे आधा व्हाइट कम्पाउन्ड डालिये. प्याले को माइक्रोवेव में रखिये और चॉकलेट को 1 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. प्याले को बाहर निकालिये और चॉकलेट को चम्मच से अच्छी तरह चला दीजिये, चॉकलेट मेल्ट होना शुरू हो गई है. प्याले को फिर से माइक्रोवेव में रखिये और 30 सेकिन्ड माइक्रोवेव कीजिये. प्याले को बाहर निकालिये और चम्मच से अच्छी तरह चला दीजिये, अगर अभी चॉकलेट पूरी तरह मेल्ट न हुई हो तो उसे 10 – 20 सेकिन्ड और माइक्रोवेव कर लीजिये. अब चॉकलेट को अच्छी तरह चलाते रहिये, जब तक कि वह पूरी तरह मेल्ट और चिकनी न लगने लगे, चॉकलेट को हल्का ठंडा होने दीजिये.

मेल्टेड चॉकलेट में 4-5 बूंद वनीला एसेन्स और रोस्टेड बादाम डालकर अच्छी तरह मिलाइये. चम्मच में 4-5 बादाम चॉकलेट मिक्स उठाइये और बटर पेपर पर रखिये, फिर से इसी तरह बादाम मिक्स चॉकलेट चम्मच से उठाकर बटर पेपर पर रखते जाइये, सारे बादाम क्लस्टर इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये. ठंड के मौसम में ये क्लस्टर 10 मिनिट में बाहर ही सैट होकर तैयार हो जायेंगे, गर्मी के मौसम में बटर पेपर को फ्रिज में 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, बादाम क्लस्टर सैट होकर तैयार हो जायेंगे.

बचे हुये चॉकलेट में काजू मिलाइये और चम्मच में 4-5 काजू मिक्स चॉकलेट उठाकर बटर पेपर पर रखिये, सारे काजू क्लस्टर इसी तरह बनाकर तैयार कर ल