दिल्ली में गर्मी का पारा चढता जा रहा है, जब ठंडे से भी अधिक ठंडे का मन करे तो बनाना चोकलेट आइस क्रीम (Banana Chocolate Ice Cream) बनाईये.
आम, केले, अंगूर, सेव, लीची आदि फलों से बनी प्राकृतिक आइसक्रीम का मुकाबला एसेन्स और रंगो से बनी आइसक्रीम क्या करेगी. बम्बई में
नेचुरल्स आइसक्रीम
और दिल्ली में ज्ञानी की आइसक्रीम मुझे अधिक पसंद आतीं है. ये सिर्फ रंग और एसेन्स से बनी नहीं होतीं.
केले की आइसक्रीम हम केला को फैंटकर भी बना सकते हैं और केले को चीनी मिलाकर भूनकर भी. चीनी मिलाकर भूने हुये केले की आइसक्रीम (Roasted Banana Chocolate Icecream) का स्वाद केले को फैंटकर बनाई हुई आइसक्रीम से अधिक अच्छा होता है.
Read – Banana Chocolate Ice Cream Recipe In English
Banana Chocolate Ice Cream
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Banana Chocolate Icecream
केला – 2
चीनी – आधा कप (100 ग्राम)
नीबू – 1/2
दूध – 1 कप फुल क्रीम
क्रीम या ताजा मलाई – 1 कप ( 200 ग्राम)
चॉकलेट – 2 टेबल स्पून (कद्दूकस की हुई)
विधि – How to Make Banana Chocolate Icecream
Roasted Banana Ice Cream
केला छीलिये, काट कर नान स्टिक पैन में पकने के लिये आग पर रखिये. चीनी डालिये और चलाते हुये केले को मैश करते हुये चीनी घुलने तक पका लीजिये. जब मिश्रण का हल्का सा रंग बदल जाय, आग बन्द कीजिये. इसे ठंडा होने दीजिए.
Roasted Banana Chocolate Ice Cream
केले का मिश्रण ठंडा होने पर इसे मिक्सर जार में डाल दीजिए. साथ में नींबू का रस और कद्दूकस किया हुआ आधे से ज्यादा चॉकलेट डालकर ग्राइंड कर लीजिए. इसमें क्रीम डालकर एक बार और अच्छे से फैंट लीजिए. इसके बाद, इसमें दूध डालकर अच्छे से मिलने तक मिक्सर में फैंट लीजिए.
फैंटे हुए मिश्रण को एअर टाइट कन्टेनर में रखकर ढक्कन लगाकर फ्रिज में 1 घंटे के लिये रख दीजिये.
Chocolate Ice Cream
आइसक्रीम के बर्तन को फ्रीजर से निकालिये और एक बार और मिक्सर में डालकर अच्छी तरह फैट लीजिये ताकि इसमें क्रिस्टल न रहें और एअर बबल इसके अन्दर आ जाने से ये और साफ्ट हो जायेगी. इसमें बची हुई चॉकलेट डालकर मिला दीजिए.
आइसक्रीम को वापस कन्टेनर में डालकर ढक्कन लगाकर फ्रीजर में 4 से 8 घंटे के लिए जमने रख दीजिए.
Banana Chocolate Ice Cream
खाने से 5 मिनिट पहले आइसक्रीम को फ्रीजर से निकाल कर रखिये और ठंडी ठंडी आइसक्रीम परोसिये और खाइये.
सुझाव:
बची हुई चौकलेट को बाद में यानी कि आइसक्रीम को फैटने के बाद मिलाने से छोटे छोटे चौकलेट के टुकड़े मुंह में आने से आइसक्रीम का स्वाद और अच्छा लगता है.
केले को बिना पकाये भी सीधे मिक्सी में फैंटकर आइसक्रीम बना सकते हैं.